{"_id":"6320bee24a051e665b2852e4","slug":"notice-to-shopkeepers-to-vacate-the-fair-ground-lakhimpur-news-bly4974246135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मैदान खाली करने के लिए दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मैदान खाली करने के लिए दुकानदारों को नोटिस
सार
मेला मैदान खाली करने के लिए दुकानदारों को नोटिस - दशहरा मेला को लेकर नगर पालिका ने शुरू की कवायद - पालिका के घाटे में होने के कारण मेले का विरोध कर रहे हैं कुछ सभासदसंवाद न्यूज एजेंसी लखीमपुर खीरी। यहां बता दें कि कुछ सभासद भी नगर पालिका घाटे में होने और मेले में आय से अधिक खर्च होने के मामले को देखते हुए मेला न कराने के पक्ष में हैं। हमारा प्रयास होगा कि इस बार मेला लोगों के लिए यादगार बने।- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विस्तार
दशहरा मेला को लेकर नगर पालिका ने शुरू की कवायद
पालिका के घाटे में होने के कारण मेले का विरोध कर रहे हैं कुछ सभासद
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन ने दशहरा मेला कराने की कवायद शुरू कर दी है। ईओ ने दुकानदारों को मेला मैदान खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही पालिका प्रशासन मेला कराने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाएगा।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों में दशहरा मेला नहीं लगा। ऐसे में नगरवासियों में इस बार मेले को लेकर भी संशय बना हुआ है। मगर, पालिकाध्यक्ष ने इस बार मेला और बेहतर ढंग से कराने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि नगर पालिका की स्थिति मेला करा पाने की नहीं है। यहां बता दें कि कुछ सभासद भी नगर पालिका घाटे में होने और मेले में आय से अधिक खर्च होने के मामले को देखते हुए मेला न कराने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि मेले से ज्यादा जरूरी कर्मचारियों का वेतन और पेंशन है। इसलिए पहले इसका भुगतान किया जाए। उनका कहना है कि यदि मेला हुआ तो पालिका पर करीब 75 लाख का बोझ और बढेे़गा। इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित होने से लेकर कर्मचारियों के वेतन, मानदेय एवं पेंशन मिलने में दिक्कत होगी। वहीं कुछ सभासद मेला कराने के लिए बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं।
इस बार मेला कराया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही इसके लिए बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। हमारा प्रयास होगा कि इस बार मेला लोगों के लिए यादगार बने।
विज्ञापन
- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद