फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notice period over... now focus on police action

Lakhimpur Kheri News: नोटिस की मियाद पूरी... अब पुलिस की कार्रवाई पर नजरल

Sun, 13 Oct 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Notice period over... now focus on police action
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक पर सरेआम पुलिस की मौजूदगी में चले थप्पड़ की गूंज भले ही पूरे देश में सुनाई दी, पर 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन

भाजपा के ही दो खेमों में चले आ रहे विवाद के बाद हुई इस अप्रत्याशित घटना में आरोपियों को नोटिस तो जारी किया गया, पर जवाब के लिए दी गई मियाद पूरी होने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का प्रधान कार्यालय तब चर्चा का केंद्र बन गया था, जब पास की ही गली में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद उस दिन शाम चार बजे के बाद तक बैंक के बाहर विधायक के समर्थक हंगामा और नारेबाजी करते रहे थे। आइजी प्रशांत कुमार (द्वितीय) के यहां आकर विधायक को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ था।
इसके अगले दिन 10 अक्तूबर को मामले में तीन तहरीरें पुलिस के पास पहुंचने के साथ ही व्यापारियों ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। जाे तीन तहरीर पुलिस के पास पहुंची थीं, उनमें एक सदर विधायक की ओर से, दूसरी उनके पक्ष के ही व्यापारी नेता राजू अग्रवाल की ओर से और तीसरी पुष्पा सिंह के पक्ष के वीर विक्रम सिंह ने दी थी। इन तीनों ही तहरीर पर अब तक एफआइआर नहीं हो पाई है।

10 अक्तूबर को ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश महामंत्री विधायक श्याम नारायण शुक्ल ने पुष्पा सिंह व अवधेश सिंह समेत पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ओर पूर्व सहसंयोजक बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ ज्योति शुक्ला को नोटिस जारी किया था। इन चारों लोगों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए दो दिन के भीतर जवाब मांगा था।
यह मियाद भी शनिवार को पूरी हो गई। लेकिन, जवाब मिला या नही, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed