फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not a single bus service from Neemgaon to Lakhimpur

Lakhimpur Kheri News: नीमगांव से लखीमपुर के लिए एक भी बस सेवा नहीं

Sun, 14 Apr 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Not a single bus service from Neemgaon to Lakhimpur
अशोक गुप्ता
लखीमपुर/सिकंदराबाद। शहर से 25 किलोमीटर दूर नीमगांव क्षेत्र में 110 से अधिक गांव हैं, लेकिन परिवहन व्यवस्था बदहाल है। नीमगांव से लखीमपुर आने के लिए एक भी रोडवेज बस नहीं है। आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों ही एक मात्र सहारा है। लोगों ने इस रूट पर कई बार बसों के संचालन की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

करीब आठ साल पहले लखीमपुर से बेहजम, नीमगांव, सिकंदराबाद होते हुए मोहम्मदी के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता था। उस दौरान क्षेत्र के लोगों का सीधा जुड़ाव जिला मुख्यालय से था। बाद में इन प्राइवेट बसो का संचालन बंद करा दिया गया। तब से नीमगांव के लोगों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

अब बसें लखीमपुर से भदूरा होते हुए मोहम्मदी जाती है। भदूरा नीमगांव से करीब पांच किलो मीटर दूर है। नीमगांव या आसपास के लोगों को अगर जिला मुख्यालय जाना है, तो बेहजम या भदूरा से बसें पकड़नी होती है। नीमगांव थाना क्षेत्र में दो बड़े कस्बे हैं। एक बेहजम और दूसरा सिकंदराबाद है। बेहजम में सीएचसी है। अगर सिकंदराबाद के लोगों को बेहजम में सीएचसी या नीमगांव थाो जाना है तो ई-रिक्शा के अलावा कोई भी साधन नहीं मिलेगा।

अशोक गुप्ता

अशोक गुप्ता

अशोक गुप्ता

अशोक गुप्ता

अशोक गुप्ता

अशोक गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed