{"_id":"6a303911693ca9f851085a22","slug":"non-teaching-staff-raised-the-demand-for-cashless-medical-facility-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177627-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग उठाई
Mon, 15 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी। स्रोत: जिलाध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ शाखा लखीमपुर ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक योगेश वर्मा के प्रतिनिधि को दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गंभीर बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाना आवश्यक है। विधायक प्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष दीपेश शुक्ला ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी तथा इलाज का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष दीपेश शुक्ला, जिला मंत्री मधुर रंजन, जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार, जिला सचिव रोहित, महासचिव आलोक नारायण सहित भानू, शाद खां, शोभित शुक्ला आदि मौजूद रहे।