{"_id":"6227b214f7275676107395a1","slug":"non-bailable-warrant-in-the-name-of-mp-s-co-accused-mahesh-lakhimpur-news-bly4776482128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के सहआरोपी महेश के नाम गैरजमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के सहआरोपी महेश के नाम गैरजमानती वारंट
विज्ञापन
नेता
सांसद रेखा वर्मा की पत्रावली में एनबीडब्ल्यू जारी
2019 में आचार संहिता उल्लंघन का मामला
लखीमपुर खीरी। जनप्रतिनिधियों के मामले में तेजी से सुनवाई करते हुए अदालतों का रुख कठोर हो गया है। लोकसभा चुनाव 2019 में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के साथ सहअभियुक्त के खिलाफ अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी किया है।
मंगलवार को एसीजेएम मोना सिंह ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले की सुनवाई करते हुए थाना ईसानगर से संबंधित सरकार बनाम सांसद रेखा अरुण वर्मा के मामले में सांसद की पत्रावली में अभियुक्त महेश प्रसाद निवासी रायपुर मछरेहटा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही मछरेहटा पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख मुकर्रर की गई है।