{"_id":"67365707caaea3d6da018ac9","slug":"nominations-were-not-withdrawn-six-unions-are-in-the-fray-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-133236-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहीं लिया नामांकन वापस, छह यूनियन मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहीं लिया नामांकन वापस, छह यूनियन मैदान में
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर होने वाले चुनाव में किसी संगठन ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब छह संगठनों के बीच मुकाबला होगा।
रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए एनई रेलवे मजदूर यूनियन, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन और ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन सहित सात संगठनों ने नामांकन कराया था।
11 अक्तूबर को नामांकनपत्रों की जांच के बाद ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन का नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया था। 14 अक्तूबर को नामांकन वापसी के दिन किसी संगठन ने नामांकन वापस नहीं किया। चार, पांच, छह दिसंबर को गुप्त मतदान और आवश्यकता होने पर 10 दिसंबर को दोबारा मतदान होगा। 12 दिसंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद