फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nominations for the management committee took place amidst much hustle and bustle

Lakhimpur Kheri News: गहमागहमी के बीच प्रबंध समिति के लिए हुए नामांकन

Sat, 30 Aug 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nominations for the management committee took place amidst much hustle and bustle
तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने शुक्रवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार सक्सेना को अपने नामांकन पत्र सौंप दिए। अध्यक्ष पद के लिए शिवचरण शर्मा और पुरुषोत्तम गर्ग, प्रबंधक के लिए आशीष अग्रवाल और धीरज मित्तल, कोषाध्यक्ष के लिए विजय कुमार अग्रवाल और शिवकुमार गर्ग, सह प्रबंधक पद के लिए घनश्याम गोयल, आशीष कुमार गर्ग और आनंद कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया है। सात सदस्यों के लिए एक से चार सीट पर दो-दो और पांचवीं सीट पर तीन लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

छठवीं सीट पर एकल और सातवीं सीट पर दो नामांकन दाखिल हुए है। शनिवार को नाम वापसी और 31 अगस्त को चुनाव होगा। चुनाव में कुल 202 मतदाता हैं। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार सक्सेना, लवलेश वर्मा और अश्विनी कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed