{"_id":"64b2eaf05886798fa2036127","slug":"no-vacant-land-for-displaced-two-more-houses-cut-in-koreana-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-1572-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विस्थापितों के लिए नहीं खाली हुई जमीन, कोरियाना में दो घर और कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विस्थापितों के लिए नहीं खाली हुई जमीन, कोरियाना में दो घर और कटे
विज्ञापन
कोरियाना गांव में नदी में समाता घर
बिजुआ। तहसील गोला की ग्राम पंचायत रुरासुल्तानपुर में शारदा नदी का कटान जारी है। बीते 24 घंटे में यहां दो घर और नदी में समा चुके हैं। उधर, डीएम के आदेश के बावजूद बेघर हुए ग्रामीणों के लिये राजस्व कर्मचारी तनसुखपुरवा में कोई जमीन खाली नहीं करा सके।
बीते 24 घंटे में दो और घर समा गए हैं, जिसमें धर्मेंद्र व रामप्रसाद के घर शामिल हैं। पीएम आवास योजना से इनको घर मिला था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगजीत सिंह जज्जू ने कटान पीडितों के खाने और पीने की प्रशासन से मांग की है। जबकि, मजबूरन कटान पीडितों ने अपने रिश्तेदारों व अन्य ग्रामीणों के यहां शरण ले रखी है। प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं मिली है ।
डीएम के निर्देश के बावजूद शनिवार का दिन बीत गया, लेकिन राजस्व विभाग विस्थापितों के लिये जमीन नहीं खाली करा सका। डीएम ने तनसुखपुरवा की जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिये कहा था। क्षेत्रीय कानूनगो बलराम सिंह का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। शीघ्र ही विस्थापितों को बसाने की व्यवस्था की जाएगी। उधर, लेखपाल अविनाश मिश्रा का कहना है कि ग्राम सभा की जमीन पर जिन लोगों का कब्जा है, उसको हटाने के लिए राजस्व प्रशासन और पुलिस फोर्स की आवश्यकता है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
पहले होता आदेश तो हो सकता था बचाव
अधिशासी अभियंता जेपी सिंह का कहना है कि बाढ़ में कोई उपाय कारगर नहीं होगा। थोड़ा बहुत बचाव हो सकता है। अगर बाढ़ आने से पहले आदेश मिला होता, तो नदी की धार को मोड़कर कटान से बचाया जा सकता था।