{"_id":"6ac7d2c790f50b887e089986","slug":"no-road-on-the-ground-construction-on-paper-and-payment-of-rs-259-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187044-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीन पर सड़क नहीं, कागजों में निर्माण और 2.59 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीन पर सड़क नहीं, कागजों में निर्माण और 2.59 लाख का भुगतान
Thu, 08 Oct 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। जमीन पर इंटरलॉकिंग सड़क नजर नहीं आ रही, जबकि अभिलेखों में निर्माण दर्ज कर 2.59 लाख रुपये का भुगतान किए जाने का आरोप है।
मामला ईसानगर के दरिगापुर गांव का है। ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर अनियमितता के आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य की जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। हालांकि, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
हरिशंकर, प्यारे लाल, सचिन, दीपू और रमाकांत समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान अनुराग मौर्य ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बिना काम कराए भुगतान होना संभव नहीं है। भुगतान के बाउचर के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह भीड़ में हैं और बाद में जानकारी देंगे।
खंड विकास अधिकारी ईसानगर धनप्राप्त यादव ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली है। एडीओ पंचायत से जांच कराई जा रही है। बिना कार्य भुगतान किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।