फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tradition of Chhappan Bhog is associated with the seven-day Leela

Lakhimpur Kheri News: सात दिन की लीला से जुड़ी है छप्पन भोग की परंपरा

Thu, 08 Oct 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The tradition of Chhappan Bhog is associated with the seven-day Leela
गोला में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन नैमिष धाम के आचार्य गोविंद जी मिश्रा ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए भक्तों में शरणागत भाव होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पूजा शुरू कराई। इससे क्रोधित इंद्र ने भारी वर्षा कराई। ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सात दिनों तक उनकी रक्षा की। सात दिन बाद इंद्र को अपनी भूल का अहसास हुआ और उनका अहंकार समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि सात दिनों में 56 पहर होते हैं। बारिश थमने के बाद मैया यशोदा और ब्रजवासियों ने हर पहर के हिसाब से 56 प्रकार के पकवान बनाकर भगवान कृष्ण को प्रेमपूर्वक खिलाए। तभी से छप्पन भोग की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत धारण किए भगवान कृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंजनी शरण जी महाराज, मुख्य यजमान विजय वाजपेई, नीलम बाजपेई, अभय बाजपेई, शिवांगी, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, आनंद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed