फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No one was allowed to enter the school by deploying force

Lakhimpur Kheri News: विद्यालय पर फोर्स तैनात कर नहीं घुसने दिया किसी को

Tue, 22 Jul 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
No one was allowed to enter the school by deploying force
घटनाक्रम की जानकारी लेते नवागत एसडीएम मधुसूदन गुप्ता व प्रभारी प्राचार्य -संवाद
मितौली। जवाहर नवाेदय विद्यालय में मंगलवार को किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। प्रवेश द्वार पर ही फोर्स तैनात की गई थी। वहीं, विद्यालय प्रशासन ने भी प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर करीब 160 सीनियर छात्रों ने नीलगिरि हॉस्टल में खुद को बंद कर लिया था। छात्रों ने प्रधानाचार्य एसके सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। हंगामे की सूचना मिलते ही नवोदय विद्यालय समिति के सहायक आयुक्त सुमन कुमार विद्यालय पहुंचे। बच्चों की मांग पर प्राचार्य को छुट्टी पर भेजने व उनके खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की बात कही, लेकिन व मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

प्रशासन ने करीब पांच बजे हॉस्टल के गेट की कुंडी काटकर छात्रों को बाहर निकाला था। डीएम ने पूरे मामले को संज्ञान लेकर विद्यालय में दो दिन का अवकाश व मामले की जांच कमेटी का गठन किया था। मंगलवार को पूरे दिन जांच कमेटी विद्यालय नहीं पहुंची। विद्यालय प्रशासन इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed