{"_id":"6679ce6c0b9afd1e020eaaf7","slug":"no-hospital-will-run-without-license-deputy-cm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-123100-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस नहीं चलेगा कोई अस्पताल : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस नहीं चलेगा कोई अस्पताल : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
ओयल। गूलरीपुरवा में सोमवार दोपहर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बिना लाइसेंस जिले में एक भी निजी अस्पताल का संचालन नहीं होगा।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बिना लाइसेंस संचालित अस्पतालों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि छापे मारकर कराकर कार्रवाई कराएं। यह भी निर्देश दिए हैं कि वे नियमित अभियान चलाएं और बिना लाइसेंस तथा बिना मानक चल रहे निजी अस्पतालों को तत्काल बंद करवाकर चाबी अपने पास रखें।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता जुगल किशोर, विनोद मिश्र, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, बेहजम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामू राज आदि मौजूद रहे।