फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No extension of service for one month, adjustment should be done

Lakhimpur Kheri News: एक माह का सेवा विस्तार नहीं, समायोजन हो

Thu, 29 Jun 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
No extension of service for one month, adjustment should be done
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में आउट सोर्सिंग पर रखे गए 67 कर्मचारियों की नौकरी छाए संकट के बादल एक माह के लिए छंट गए हैं। मिशन निदेशक ने एक माह के लिए और सेवा विस्तार बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ हद तक राहत मिली है। कर्मचारियों की मांग है कि एक माह के सेवा विस्तार की बजाय शासन को सभी कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में आउट सोर्सिंग पर जिले में 67 कर्मचारी रखे गए थे, जो अभी तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ काम कर उनका हाथ बंटा रहे थे। इसमें से कुछ कर्मचारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय से लेकर एमसीएच विंग और सीएचसी पर तैनात थे। मगर पिछले दिनों शासन से 30 जून के बाद इनका सेवा विस्तार न करने को लेकर जारी आदेश से कर्मचारियों का भविष्य संकट में पड़ गया।
विज्ञापन

मिशन निदेशक पिंकी जोवल ने बृहस्पतिवार को एक माह का सेवा विस्तार और दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश को लेकर कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी तो आई है, लेकिन एक माह बाद सेवा विस्तार समाप्त होने को लेकर चिंता भी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि एक माह का सेवा विस्तार करने के बजाय हम सभी का समायोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में करना देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिकेत सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर हम सभी ने समायोजन की मांग की थी। पूरा विश्वास है कि सरकार हम लोगों के भविष्य को लेकर उचित निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed