फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No entry of vehicles in Gola Nagar today, vehicles will be removed from bypass

Lakhimpur Kheri News: आज गोला नगर में वाहनों की नो इंट्री, बाईपास से निकालने जाएंगे वाहन

Mon, 22 Jul 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
No entry of vehicles in Gola Nagar today, vehicles will be removed from bypass
रूट डायवर्जन के लिए तैनात पुलिसकर्मी- संवाद
लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को सभी छोटे-बड़े वाहनों की गोला नगर में इंट्री बंद कर रहेगी। शाहजहांपुर, बरेली, मोहम्मदी, खुटार, पीलीभीत आदि रूट के वाहनों को गोला बाइपास होकर निकाले जाएंगे। छोटे-बड़े कॉमर्शियल वाहनों का डायवर्जन सिकंदराबाद से रहेगा। रोडवेज बस गोला बाईपास से निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के संचालन के लिए अस्थायी बस अड्डा मोहम्मदी बाईपास चौराहे के निकट सत्य प्रकाश राइस मिल के पास बनाया है। लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार व मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाईपास होते हुए जाएंगे। शाहजहांपुर, मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहा से बाया रिलायंस पेट्रोल पंप से लखीमपुर की ओर मोहम्मदी बाईपास चौराहा से खुटार की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

खुटार से लखीमपुर, मोहम्मदी की ओर आने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहा रिलायंस पेट्रोल पंप बाईपास से लखीमपुर की ओर जाएंगे। इसी तरह अलीगंज से गोला की ओर आने वाले वाहन अलीगंज नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहा से भूतनाथ रोड होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। यह प्लान रविवार, सोमवार के साथ नाग पंचमी, बाबा भूतनाथ मेले के दिन प्रभावी रहेगा। जबकि अन्य दिनों में सामान्य रूप से यातायात व्यवस्था संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर तिराहे से शिव मंदिर जाने वाले मार्ग रहेगी बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं के शिव मंदिर तक जाने के लिए रास्ते की सुरक्षा के दृष्टिगत शिव मंदिर परिसर में 16 सुरक्षा पाइंट बनाए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 11 बैरियर, 11 डायवर्जन ड्यूटी, पार्किंग स्थल बनाए हैं। सदर चौराहे से शिवम चौराहे के बीच 100 मीटर की दूरी पर चार बैरियर लगाए हैं। श्रद्धालुओं को शिव मंदिर जाने तक अंबेडकर तिराहा, मूनलाइट स्टूडियो, शिव मंदिर मार्ग प्याऊ के निकट, बरेली धर्मशाला और मंदिर परिसर सहित नौ बैरियर पार करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed