फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No clue of the missing girl, relatives blocked the road

Lakhimpur Kheri News: लापता किशोरी का सुराग नहीं, परिजनों ने जाम किया मार्ग

Sun, 27 Oct 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
No clue of the missing girl, relatives blocked the road
निघासन-बेलरायां पनवारी मार्ग जाम किए ग्रामीण-संवाद
निघासन/ सिंगाही। छह दिन से लापता सिंगाही निवासी एक किशोरी के परिजनों ने शनिवार को निघासन-बेलरायां पनवारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के आधा घंटा बाद जाम खोला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंगाही के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 19 अक्तूबर को 17 वर्षीय पुत्री ढखेरवा रोड स्थित कंपनी में काम करने के लिए आई थी। शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश में कंपनी में गए। वहां पर बैग रखा मिला, लेकिन वह नहीं मिली। गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन

शनिवार को जब परिवार वाले थाने पहुंचे तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नाराज लोगों ने तकिया के पास सड़क पर ट्रॉली आदि खड़ी करके जाम लगा दिया। एक युवक कार के पास लेट गया। पुलिस के समझाने और दो घंटे के अंदर कार्रवाई के आश्वासन पर माने। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर लंबी जाम लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
मामले में किशोरी का पत्र मिला है, वह अपनी मर्जी से गई है। फिर भी पुलिस टीम बनाकर किशोरी को जल्द बरामद किया जाएगा।
महक शर्मा, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed