फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nirmala Devi takes charge of Naya Savera CLF Committee

Lakhimpur Kheri News: नया सवेरा सीएलएफ समिति की कमान निर्मला देवी को

Tue, 15 Sep 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Devi takes charge of Naya Savera CLF Committee
ब्लॉक सभागार में मौजूद निर्वाचित नया सवेरा सीएलएफ की पदाधिकारी।संवाद
निघासन। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को नया सवेरा संकुल स्तरीय समिति, क्लस्टर मूड़ा बुजुर्ग का चुनाव संपन्न हुआ। निर्मला देवी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर सोना देवी और कोषाध्यक्ष पद पर रीता देवी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

निर्मला देवी ने बताया कि 12 सितंबर को अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई थी। अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को चुनाव कराने पहुंचे एडीओ आईएसबी राजेश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए दोबारा नामांकन मांगे। इस पर समूह की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर तक मौके पर गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन

बाद में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल दूसरा नामांकन वापस ले लिया गया। इसके बाद निर्मला देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
सचिव पद के मतदान में सोना देवी को 29 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आयशा को 25 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रीता देवी ने 35 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा देवी को 21 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed