फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nirbhaya case

निर्भया को ही नहीं आधी आबादी को मिला इंसाफ

Fri, 20 Mar 2020 09:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
लखीमपुर खीरी। सात साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की सुबह निर्भया के लिए इंसाफ लेकर आई। चारों दरिंदों को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। मानवता के हैवानों के फांसी पर लटकाए जाने की खबर जिसने भी सुनी, उसने यही कहा- चलो देर ही सही निर्भया को न्याय तो मिला। दरिंदों के फांसी पर चढ़ाए जाने से छात्राएं और महिलाएं बेहद खुश नजर आईं।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती बस में निर्भया के साथ जो हैवानियत की गई, वह मानवता को बेहद शर्मसार करने वाली थी। बस से फेंके जाने के बाद भी निर्भया काफी दिनों तक मौत से लड़ती रही, लेकिन अंतत: जिंदगी की जंग वह हार गई। इसके बाद पूरे देश में आक्रोश पनप गया। हर तरफ से हैवानों को फांसी देने की मांग उठने लगी। आखिरकार एक लंबे अंतराल के बाद समाज के गुनाहगारों को फांसी देने की तारीख मुकर्रर हुई, लेकिन दरिंदों ने फांसी टलवाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाएं। इससे कुछ दिनों के लिए फांसी टल गई, जिससे आधी आबादी में निराशा छाने लगी। हालांकि निर्भया की मां और उनकी वकील ने हिम्मत नहीं हारी। दरिंदों को फांसी पर लटकवाने के लिए निरंतर लगी रही। आखिरकार उनका संघर्ष शुक्रवार को रंग लाया और चारों दरिंदों को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
विज्ञापन

गुनाहगारों की फांसी होने से निर्भया को आज इंसाफ मिल गया। इससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। हालांकि सजा मिलने में इतनी देर नहीं लगनी चाहिए थी।
-स्नेहा अवस्थी निवासी शारदानगर
हैवानों के फांसी पर चढ़ने का पूरा देश इंतजार कर रहा था। एक मां का लंबे समय तक इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ना काबिले तारीफ है।
-प्रियंका मिश्रा निवासी निर्मल नगर
इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। दरिंदों के फांसी पर चढ़ने की खबर से बेहद खुशी मिली। इससे समाज के दुश्मनों को सबक मिलेगा।
-सुधा जायसवाल, छात्रा
न्याय व्यवस्था पर आज गर्व हुआ, लेकिन निर्भया को इंसाफ मिलने में इतनी देर नहीं लगनी चाहिए। थी। निर्भया की आत्मा को आज शांति मिली होगी।
- मधु प्रजापति, छात्रा
आज जो खुशी मिली है उसे बया नहीं किया जा सकता है। निर्भया को आज इंसाफ मिल गया। हालांकि न्याय मिलने में इतनी देरी नहीं होनी चाहिए।
-खुशबू, पुष्कर छात्रा
निर्भया को न्याय ही नहीं मिला, बल्कि आधी आबादी का न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा बढ़ा है। दरिंदों को फांसी होने से असामाजिक तत्वों में भय पैदा होगा।
-वैशाली शुक्ला निवासी नौरंगाबाद
आधी आबादी पिछले सात साल से इस घड़ी का इंतजार कर रही थी। फांसी हो जाने से निर्भया को नही, बल्कि आधी आबादी को न्याय मिला है।
-पूनम मिश्रा, निवासी बाजपेई कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed