फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine new Ayushman Arogya Mandirs will soon open in the district.

Lakhimpur Kheri News: जिले में जल्द खुलेंगे नौ नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Wed, 05 Aug 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nine new Ayushman Arogya Mandirs will soon open in the district.
लखीमपुर खीरी। जिले के लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। जिले के शहरी क्षेत्र में नौ नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चयनित क्षेत्रों में उपयुक्त भवनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इन केंद्रों के शुरू होने से सामान्य बीमारियों का उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की जांच, आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी। इससे जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर भी मरीजों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार लखीमपुर शहर के भुईंफोरवानाथ, रामनगर और हिदायतनगर, पलिया के टेहरा और सिंघाइया। वहीं धौरहरा के जुलाइन टोला और घोसियाना। जबकि खीरी टाउन के पट्टी रामदास और निघासन के चन्द्रगुप्त नगर (परागीपुरवा) में ये केंद्र संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों के लिए लगभग 1400 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले भवन की आवश्यकता होगी, इसमें छह कमरे, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, नियमित बिजली-पानी और एंबुलेंस सहित वाहनों के आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed