फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine couples tie the knot with Vedic mantras

Lakhimpur Kheri News: वैदिक मंत्रों के साथ परिणय सूत्र में बंधे नौ जोड़े

Mon, 17 Jun 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nine couples tie the knot with Vedic mantras
सामूहिक विवाह समारोह में रस्में अदा करते परिजन। संवाद
खमरिया। गायत्री परिवार की ओर से रविवार की शाम सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों को गायत्री परिवार के अलावा समाज के लोगाें ने भी उपहार दिए।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में 30वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। जेटीसी परिवार के प्रमुख ज्ञान स्वरूप शुक्ल ने प्रत्येक वर-वधू को 11000 नकद और सामान दिया। सामूहिक विवाह में अजय मौर्य-प्रीति देवी, रंगीलाल-सोना, दामोदर -संजीवनी देवी, बाबू-सावित्री देवी, रंजीत कुमार-करिश्मा, परशुराम-शिवानी, नीरज-प्रीति देवी, दीपू-पुष्पा देवी, जगन्नाथ-रेणु देवी ने एक दूसरे को हाथ थामा। गायत्री परिवार ने भोज- भंडारे का आयोजन किया। शाम को दीपयज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष गायत्री परिवार के वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed