फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan showed power in voting, became the champion of assembly elections

वोटिंग में निघासन ने दिखाया दम, बना विधानसभा चुनाव का चैंपियन

Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nighasan showed power in voting, became the champion of assembly elections
संपूर्णानगर में मतदान के लिए लगी वोटरों की कतार।
लीड
विज्ञापन

वोटिंग में निघासन ने दिखाया दम, बना विधानसभा चुनाव का चैंपियन
- इस बार घट गया मतदान प्रतिशत, पिछले चुनाव का चैंपियन श्रीनगर रहा फिसड्डी
- जिले में हुआ 64.71 फीसदी मतदान, शहरी मतदाताओं ने फिर दिखाई सुस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान में जिले में कुल 64.71 फीसदी मतदान हुआ है। आठ विधानसभा सीटों में धौरहरा के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा मतदान कर अन्य सात विधानसभा क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है।
2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में 68.60 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस चुनाव में सिर्फ 64.71 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार 72.20 फीसदी मतदान के साथ श्रीनगर चैंपियन रहा था। इस चुनाव में श्रीनगर में सबसे कम 60.80 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह इस बार श्रीनगर सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। पिछले चुनाव में 59.55 फीसदी मतदान के साथ पलिया सबसे फिसड्डी रहा था। इस चुनाव में पलिया में 66.65 फीसदी मतदान हुआ है। जो पिछले चुनाव की अपेक्षा 7.10 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन

पलिया को छोड़ अन्य सभी क्षेत्रों में पिछले चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। शहरी इलाकों में इस बार भी मतदाताओं ने सुस्ती दिखाई। धौरहरा में 67.31 फीसदी, मोहम्मदी में 67.00 मतदान हुआ है, जबकि लखीमपुर शहर में 68.54 फीसदी वोट पड़े, जबकि पिछले चुनाव में यहां 64.72 फीसदी मतदान हुआ था। यह मतदान पिछली बार की अपेक्षा करीब 1.52 फीसदी कम है। जिला प्रशासन की काफी जोर अजमाइश के बाद भी मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होने के बजाय कमी आई है। सुबह से जिस तरह मतदान का रुझान चल रहा था उससे मतदान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन शाम तक मतदान की जो स्थिति सामने आई उससे निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह सात बजे से मतदान समाप्त होने तक विधानसभा क्षेत्र पलिया में 66.65 फीसदी, निघासन में 69.39, गोला गोकर्णनाथ में 65.02, श्रीनगर में 60.80, धौरहरा में 67.31, लखीमपुर सदर में 68.54 कस्ता में 65.20 और मोहम्मदी में 67.00 फीसदी मतदान हुआ है। इस तरह 67.31 फीसदी मतदान के साथ इस चुनाव का चैंपियन रहा है, जबकि 60.80 फीसदी मतदान के साथ श्रीनगर सबसे पीछे रहा।
कब, कहां, कितना रहा मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र.......2012.........2017.........2022
पलिया....................64.06.......67.90.........66.65
निघासन.................64.60.......67.52.........69.39
गोला गोकर्णनाथ.....64.50....... 68.40........65.02
श्रीनगर (सु).............65.20.......72.20.........60.80
धौरहरा.....................68.22.......68.56........67.31
लखीमपुर................57.80........64.72........68.54
कस्ता (सु.)..............66.73.......70.03.........65.20
मोहम्मदी................65.76........69.43........67.00
औसत मतदान.........66.82.......68.60.........66.32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed