फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New year eve

कोरोना के खौफ से बेखबर लोग नए साल के जश्न की तैयारी में लगे

Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
New year eve
कोरोना के खतरे से अंजान बिना मास्क के जाती युवतियां। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में वर्ष 2020 की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, जिसके साथ ही नव वर्ष 2021 के स्वागत को लेकर लोग उत्साहित भी है। कुछ जगहों पर नए साल के स्वागत में जश्न और पार्टी की तैयारियां हैं, तो वहीं बाजार में दुकानों को सजाने की तैयारी हो रही है। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप के खतरे को देखते हुए लोग अभी सतर्क नहीं हुए है, जबकि ब्रिटेन से आए यात्रियों में कई लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है और सामूहिक आयोजनों में कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जनपद में औसतन आठ से 10 कोरोना संक्रमित के नए मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं। वहीं प्रशासन की ढिलाई के चलते लोग मास्क और हैंड सैनिटाइजर से दूरी बनाने लगे हैं। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैैं। ऐसे में नए साल के जश्न में कोरोना का नया स्ट्रेन वायरस कहर बरपा सकता है, जिसको लेकर शासन ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नए साल पर कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सामूहिक कार्यक्रम/पार्टी को लेकर पहले से लागू नियम लागू रहेंगे। परिसर की क्षमता के मुताबिक अधिकतम 100 लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर और मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed