{"_id":"682f64403c690e8d030f4216","slug":"new-train-from-delhi-to-mailani-via-bareilly-pilibhit-lakhimpur-news-c-4-bly1032-646428-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली से वाया बरेली, पीलीभीत होते हुए मैलानी के लिए नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली से वाया बरेली, पीलीभीत होते हुए मैलानी के लिए नई ट्रेन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रेलवे दिल्ली से वाया बरेली, पीलीभीत होते हुए मैलानी के लिए ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन का संचालन प्रायोगिक तौर पर 23 मई से 14 जुलाई तक 16-16 फेरों के लिए किया जाएगा। दिल्ली से मैलानी के बीच यह विशेष ट्रेन 10 घंटे 15 मिनट और मैलानी से दिल्ली के बीच 11 घंटे 20 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
04050 दिल्ली-मैलानी विशेष ट्रेन 23 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को दिल्ली से रात 9:35 बजे चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी होते हुए अगले दिन तड़के 3:43 बजे बरेली जंक्शन, 4:05 बजे बरेली सिटी और 4:47 बजे भोजीपुरा पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद 5:40 बजे पीलीभीत और सुबह 7:50 बजे मैलानी पहुंचेगी।
वापसी में 04049 मैलानी-दिल्ली विशेष ट्रेन 24 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को मैलानी से रात 11:30 बजे चलने के बाद 1:25 बजे पीलीभीत, 2:13 बजे भोजीपुरा, 3:15 बजे बरेली सिटी के बाद तड़के चार बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलने के बाद 10:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।