{"_id":"68432cf26b569a76e6059275","slug":"new-chauch-substation-started-on-no-load-load-will-be-added-after-handover-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-147588-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नो लोड पर न्यू छाउछ उपकेंद्र शुरू, हैंडओवर के बाद डाला जाएगा लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नो लोड पर न्यू छाउछ उपकेंद्र शुरू, हैंडओवर के बाद डाला जाएगा लोड
विज्ञापन
उपकेंद्र चालू होने के दौरान मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। जल निगम के पीछे बना न्यू छाउछ उपकेंद्र आखिरकार चालू कर दिया गया है। फिलहाल यह उपकेंद्र नो लोड पर चालू किया गया है, हैंडओवर के बाद इस पर लोड बढ़ाया जाएगा। इस उपकेंद्र से करीब चार हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाएगी।
लखीमपुर डिवीजन में नई बस्ती, कलक्ट्रेट, ईदगाह, गढ़ी, खीरी टाउन और छाउछ उपकेंद्र हैं, जिनसे करीब 65 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। सबसे ज्यादा लोड छाउछ उपकेंद्र पर है। फाॅल्ट की सबसे बड़ी समस्या यही हैं। छाउछ का लोड कम करने के लिए न्यू छाउछ नया उपकेंद्र सीतापुर रोड जल निगम के पीछे 5.50 करोड़ में बनाया गया है।
गर्मी से पहले मार्च 2025 में इसको शुरू किया जाना था, लेकिन निर्माण इकाई की लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका। संस्था ने इसके मानक में खेल कर दिया। अंडरग्राउंड लाइन में कई जगह जोड़ डाल दिए था, जिसके चलते यह चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन
जब यह मुद्दा उठा तो अफसरों ने लीपापोती कर खेल कर दिया। अब अफसरों का दावा है कि खामियां दूर कर दी गईं हैं। उधर, बृहस्पतिवार देर शाम को यह उपकेंद्र शुरू कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इसका निर्माण सेकेंडरी वर्क में कराया गया है। शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन अभी इसको नो लोड पर रखा गया है। बताया कि हैंडओवर लेने से पहले इसकी एक बार पुन: जांच भी कराई जाएगी। जांच में सब ठीक होने पर हैंडओवर ले लिया जाएगा। इसके बाद लोड बढ़ाया जाएगा। इस केंद्र के शुरू होने से अन्य उपकेंद्रों पर लोड कम होगा और फाॅल्ट होने के मामले कम हो जाएंगे।