{"_id":"686575da5fc71ae1e507f56b","slug":"new-certificates-and-plants-given-to-parents-of-newborns-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-149572-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवजातों के माता-पिता को दिए नए सर्टिफिकेट व पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवजातों के माता-पिता को दिए नए सर्टिफिकेट व पौधे
Wed, 02 Jul 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान के अंतर्गत एक नई पहल की गई है। अब एक से सात जुलाई तक जन्मे नवजात शिशुओं के माता-पिता को जन्म प्रमाणपत्र के साथ ग्रीन गोल्डन सर्टिफिकेट और एक पौधा भेंट किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ना है।
जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को 23 नवजातों के माता-पिता को डीएफओ दक्षिण खीरी वन प्रभाग संजय कुमार विश्वाल के अलावा सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता व सीएमएस डॉ. ज्योति महरोत्रा ने सर्टिफिकेट दिए और पौधे भेंट किए। साथ ही बच्चों के नाम पर ही पौधे का नाम रखने की अपील की गई।
डीएफओ संजय कुमार विश्वाल ने बताया कि पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक से सात जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। बेहतर कार्यान्वयन के लिए नई पहल की गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी और पीएचसी में भी सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा, रेंजर एके मल्ल, डीएमएचसी लल्ला सिंह सहित शिप्रा व सुष्मिता उपस्थित रहीं।