{"_id":"6534262309f3a54832054164","slug":"nepali-elephants-broke-the-scaffolding-of-the-forest-department-trampled-crops-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-8025-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने वन विभाग का मचान तोड़ा, फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने वन विभाग का मचान तोड़ा, फसल रौंदी
विज्ञापन
हाथियों ने वन विभाग का मचान तोड़ा।
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड शुक्रवार रात मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट में पहुंचा। हाथियों ने जंगल के आसपास खेतों में कई किसानों की गन्ना की फसल रौंद डाली।
लौटते समय रास्ते में पड़े वन विभाग को मचान को तोड़ डाला। दो अलग-अलग झुंडों में बंटे हाथियों का दूसरा दल मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे सोहनराभूड़ और पहाड़नगर गांव आबादी से सटे खेतों में धावा बोलकर कई किसानों की गन्ने की फसल रौंद डाली। निगरानी टीमों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर, पटाखे दागकर बमुश्किल हाथियों को खदेड़ा।
खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने खेतों में पड़ी मड़ैया उजाड़ दी। शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर अखिलेश सिंह, राजाराम तिवारी ने फसल नुकसान का सर्वे किया। निगरानी टीमों के मुताबिक शनिवार हाथियों की लोकेशन मड़हा में मिली है। संवाद