फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali and Indian currency recovered at border

बार्डर पर नेपाली और भारतीय करेंसी बरामद

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाल ब्यूरो तिकुनियां।
अमर उजाल ब्यूरो तिकुनियां। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
-  आरोपी युवक ने बताया, तगादा वसूलकर लौट रहा था
विज्ञापन

- पूछताछ के बाद युवक को निजी मुचलके पर छोड़ा
- आयकर विभाग को भेजा जाएगा प्रकरण

इंडोनेपाल बार्डर पर गश्त के दौरान एसएसबी पोस्ट बरसोला और खखरौला के जवानों ने नेपाल से नेपाली और भारतीय नकदी लेकर आ रहे एक भारतीय युवक को तलाशी के दौरान हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद युवक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है, जबकि संपूूर्ण प्रकरण आयकर विभाग को भेजा जा रहा है।

एसएसबी पोस्ट बरसोला इंचार्ज नारायण नाथ ने बताया कि शुक्रवार की रात खखरौला पोस्ट पर जवान गश्त पर थे, इस बीच नो मेंस लैंड के पिलर संख्या 102  के अंदर नेपाल से भारत की ओर बाइक से आ रहे युवक को रोका गया। तलाश के दौरान बैग में दो लाख आठ हजार की नेपाली करेंसी और 98 हजार तीन सौ पचास रुपयों की भारतीय मुद्रा पुराने रुपयों की बरामद हुई है। बरामद नकदी में पांच सौ के 104 और एक हजार के 43 नोट शामिल हैं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ निवासी पलिया कलां बताया है। यूसुफ ने बताया कि वह मछली का व्यापारी है और नेपाल में मछली बिक्री करता है, जिसका तगादा वसूल कर वह वापस आ रहा था। करेंसी समेत युवक की बाइक कोतवाली पुलिस के हवाले की गई। इस बाबत कोतवाली तिकुनियां के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि युवक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। साथ ही समस्त प्रकरण आयकर विभाग को भेजा जा रहा है। आयकर विभाग की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed