फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese elephants crossed the Gola-Khutar road and reached the forest of Mohammadi

Lakhimpur Kheri News: गोला-खुटार मार्ग पार कर मोहम्मदी के जंगल पहुंचे नेपाली हाथी

Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants crossed the Gola-Khutar road and reached the forest of Mohammadi
हा​थियों के पैरों के निशान। स्रोत : ग्रामीण।
बांकेगंज। किशनपुर अभयारण्य में दो दिन से डेरा डाले चार टस्कर हाथी रविवार रात गोला-खुटार मार्ग पार कर दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज के जंगल में पहुंच गए। इन हाथियों ने पहाड़नगर गांव के पास किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन निगरानी टीमों ने उन्हें खदेड़ दिया। अब यह हाथी सहजनियां बीट के जंगल में हैं।
विज्ञापन

नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से चार टस्कर हाथी किशनपुर अभयारण्य में पहुंचे थे। दो दिन यहां प्रवास के दौरान हाथियों ने बांकेगंज कस्बे से सटे पहाड़नगर गांव के खेतों में फसलों को आंशिक क्षति पहुंचाई। फिर मड़हा के जंगल पहुंचे थे। रविवार रात मड़हा जंगल से निकलकर यह हाथी बफरजोन मैलानी रेंज के पहाड़नगर, बरौंछा, भूड़ गांव के किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर डाला।
विज्ञापन

निगरानी टीमों के खदेड़ने से यह बड़ी नहर पार कर महुरेना रेंज जंगल में पहुंचे। यहां से हाथी गोला-खुटार हाईवे पार कर सोमवार सुबह मोहम्मदी रेंज जंगल की सहजनियां बीट में जा पहुंचे। वहां इन हाथियों ने अभी तक किसानों की फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया। निगरानी टीमों के मुताबिक, हाथियों की लोकेशन महेशपुर जंगल में मिली है। उधर मोहम्मदी रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने जंगल में हाथियों के आने की पुष्टि करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से निकलते समय बरतें सावधानी : डीएफओ
डीएफओ संजय बिश्वाल ने गोला-खुटार मार्ग पर चौपहिया, दो पहिया और साइकिलों से आवागमन करने वाले लोगों को आगाह किया है कि जंगली हाथियों की मौजूदगी के चलते सावधानी बरतें। यदि हाथी मार्ग पार कर रहे हों तो दूर रुककर उनके सड़क पार करने की प्रतीक्षा करें। नजदीक जाने, सेल्फी, वीडियो बनाने और उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश न करें, ये खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed