फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal: Scorpio car parked in the parking lot of Seti Provincial Hospital caught fire

नेपाल : सेती प्रादेशिक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी जली

Sun, 17 May 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal: Scorpio car parked in the parking lot of Seti Provincial Hospital caught fire
धनगढ़ी के अस्पताल में खड़ी स्कार्पियो में लगी आग। स्रोत: सोशल मीडिया
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी स्थित सेती प्रादेशिक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बागमती प्रदेश नंबर की स्कार्पियो गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और वाहन धू-धू कर जलने लगा। आग और धुएं को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। धनगढ़ी उपमहानगर पालिका की दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed