फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal Police made list of more than three dozen smugglers from India

Lakhimpur Kheri News: भारत के तीन दर्जन से अधिक तस्करों की नेपाल पुलिस ने बनाई लिस्ट

Fri, 06 Oct 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nepal Police made list of more than three dozen smugglers from India
धनगढ़ी(नेपाल)। नेपाल में ब्राउन शुगर की तस्करी जोरों से चल रही है। नेपाल पुलिस ने भारतीय क्षेत्र के मादक पदार्थ के तीन दर्जन तस्करों की सूची तैयार की है, जिसे अब भारत को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

कैलाली के एसपी देवेंद्र पाल ने बताया कि सीमावर्ती भारतीय गांव व कस्बों में बैठे ब्राउन शुगर के तस्करों द्वारा तस्करी की जा रही है। ऐसे में नेपाल के कैलाली और कंचनपुर सीमा से लगे भारतीय गांवों के करीब तीन दर्जन मादक पदार्थ तस्करों की सूची बनाकर उनको वांटेड की लिस्ट में डाला गया है। भारत के साथ होने वाली बैठक में तस्करों की सूची भारतीय प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में कंचनपुर जिले के एसपी कमल थापा ने बताया कि बीते साल अगस्त माह से अब तक 14 भारतीय, 28 महिला व 239 युवक-युवतियों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा जा चुका है। जिनके पास से 26 किलो चरस, 548 ग्राम ब्राउन शुगर व नशे की दवाएं बरामद हुई हैं। वहीं कैलाली के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि बीते तीन सालों में 907 लोगों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed