{"_id":"64933c62a6eaf650310dc61c","slug":"nepal-market-closed-for-the-release-of-workers-lakhimpur-news-c-4-1-188094-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए बंद कराया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए बंद कराया बाजार
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार चार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को अतरिया बाजार बंद कर राष्ट्रीय विज्ञान विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कैलाली जिले के गेटा स्थित शहीद दशरथ चंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर चल रहे आंदोलन में संघर्ष समिति ने मंगलवार को सरकारी वाहनों के प्रतिबंध की घोषणा की थी। इसमें एक सरकारी गाड़ी रोड पर दिखने पर तोड़फोड़ भी की थी।
मालाखेती पुलिस ने संघर्ष समिति के दीपक बोहरा, भेष बोहरा, भीम बोहरा, गौतम आदि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसी को लेकर संघर्ष समिति के संयोजक लोकराज पांडेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को अतरिया बाजार बंद रहा और बाजार में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की गई है। संवाद