फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal earthquake hits Kheri, people come out of their homes

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में आए भूकंप की धमक खीरी में भी, घरों से बाहर निकले लोग

Tue, 03 Oct 2023 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nepal earthquake hits Kheri, people come out of their homes
धनगढ़ी-नेपाल में भूकंप से क्षतिग्रस्त घर।
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की दोपहर उस समय लोग सहम गए जब उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। लोगों को इस बात की जानकारी होने के बाद वह खुले स्थान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि झटके कुछ सेकेंड ही रहे। वहीं भूकंप का केंद्र बझांग (नेपाल) का तलकोट गांव रहा। यहां कई मकान गिरे हैं।
विज्ञापन




बता दें कि मंगलवार को लोग अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे कि तभी 2.30 बजे अचानक धरती हिलने का आभास हुआ। इसके बाद अफरातफरी मच गई। लोग खुले स्थान की ओर भाग खड़े हुए, जबकि सरकारी कार्यालयों और अन्य जगहों पर काम करने वाले लाेग भी काम धंधा छोड़कर खुले में आ गए।
विज्ञापन




गोला गोकर्णनाथ, अमीरनगर, बेहजम, तिकुनिया, मैलानी, बांकेगंज, खमरिया, पलिया, निघासन समेत जिले भर में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। जिले में अब तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के भूकंप मापन केंद्र प्रमुख लोक विजय अधिकारी ने बताया कि बाजुरा, डोटी, डडेलधुरा, आछाम, दार्चुला आदि पहाड़ी जिलों के साथ ही धनगढ़ी, कैलाली और कंचनपुर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। दोपहर में आए भूकंप से बझांग जिले के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। बझांग पुलिस के अनुसार- जिले के सुनीकोट वार्ड कार्यालय व दुर्गाथली गांव पालिका के स्कूल भी भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाजुरा जिले में बुढ़ीगंगा नगर पालिका में महेंद्र स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा अन्य कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप आने से जयपृथ्वी राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया है।


भूकंप में सात लोग हुए घायल

धनगढ़ी (नेपाल)। भूकंप आने से बझांग जिले के सत्यवधी माध्यमिक विद्यालय में भागने से चार छात्र घायल हो गए। इसके अलावा केदारस्यू गांव पालिका में एक छात्र और खपतड़ छान्ना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी बझांग पुलिस ने दी है। यहां बता दें कि नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के तीन जिलों को केंद्र बिंदु बनाकर बीते दस माह में तीन बार भूकंप आया है, जिसमें छह लोगों की मौत हुई है, वहीं भारी संख्या में घर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। संवाद







ओयल में भूकंप से दीवार पर आईं दरारें



ओयल। भूकंप के झटके से कस्बे के मोहल्ला शिवाला गढ़ी निवासी लोकतंत्र सेनानी लाल सिंह पुत्र बाबू सिंह के पुराने मकान के ऊपरी कमरे सहित जीने के पास की दीवारों में दरारें पड़ गईं। लाल सिंह ने बताया कि जब भूकंप आया तो वह अपनी पत्नी के साथ नीचे के कमरे में थे। झटके महसूस हुए तो घर के बाहर निकल आए। संवाद

धनगढ़ी-नेपाल में भूकंप से क्षतिग्रस्त घर।

धनगढ़ी-नेपाल में भूकंप से क्षतिग्रस्त घर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed