{"_id":"6015a7ce8ebc3e32ed5a481c","slug":"nepal-border-lakhimpur-news-bly4355387191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश मिलने के बाद भी नहीं खोला गया गौरीफंटा बार्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश मिलने के बाद भी नहीं खोला गया गौरीफंटा बार्डर
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। निर्देश के बाद भी भारत-नेपाल के गौरीफंटा बार्डर समेत 30 नाका शनिवार को नहीं खोले गए। जिला प्रशासन का कहना है कि नाका खोलने संबंधित सर्कुलर उनको अब तक नहीं मिला है, जिससे बार्डर पहले की तरह ही बंद रहा।
कोरोना को लेकर 21 मार्च को भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर समेत भारत के 26 नाकाओं को बंद कर दिया गया था। जिसको खोलने को लेकर नेपाल के काठमांडू में गुरुवार को मंत्री परिषद की बैठक हुई, जिसमें 30 नाकाओं को खोलने का निर्णय किया गया था। निर्णय के बाद सभी जिला प्रशासन को सर्कुलर भेजकर बार्डर खोलने के लिए निर्देशित भी किया गया था, लेकिन शनिवार को भी गौरीफंटा-धनगढ़ी नाका को भारतीयों के लिए नहीं खोला गया। जबकि नेपाली नागरिकों को भारत आने दिया गया। बार्डर पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों ने बताया कि अब तक फिलहाल उनके पास गृह मंत्रालय से कोई भी सर्कुलर प्राप्त नहीं हुआ है। जिस कारण भारतीयों को नेपाल नहीं दिया जा रहा है। संवाद