{"_id":"5f8898c98ebc3ea3736f341b","slug":"nepal-border-lakhimpur-news-bly423519725","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और चीन सीमा पर नेपाल बढ़ा रहा पुलिस चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और चीन सीमा पर नेपाल बढ़ा रहा पुलिस चौकियां
विज्ञापन
नेपाल में भारतीय सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान।
- फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सरकार ने एक साल में भारत और चीन सीमा पर करीब 165 नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की नई चौकियां स्थापित की हैं तो दो वर्षों में पांच सौ चौकियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
नेपाल, भारत और चीन की तीन दिशाओं में सीमा लगती है। जिसमें कुल 1880 किलोमीटर की खुली सीमा है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र खनाल ने बताया कि फिलहाल इस वर्ष भारत और चीन की सीमा पर 221 पोस्ट की स्थापना की जानी है जबकि आगामी दो वर्षों में 500 बीओपी की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इससे सीमा पर सुरक्षा और तस्करी के साथ ही घुसपैठ, अपराध पर नियंत्रण हो सकेगा।
--
बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
भारत और चीन के बढ़ते विवाद को लेकर नेपाल की तरफ से सशस्त्र पुलिस बल को सीमा की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। पोस्ट बढ़ाने के साथ गश्त व पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जा रही है। कालापानी क्षेत्र में एक चौकी की स्थापना की गई है। नेपाल में सशस्त्र पुलिस बल के पास 37 हजार पुलिसकर्मी हैं। संवाद