फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neighbors set fire to the house, accused of tying up and beating the brother

Lakhimpur Kheri News: पड़ोसियों ने मकान में लगाई आग भाई को बांधकर पीटने का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
सार

बिजुआ के चंदपुरा गांव में जागरण से लौटे परिवार को घर जला हुआ मिला। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में आग लगा दी और एक सदस्य के साथ मारपीट की। पुलिस जांच जारी है, उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Neighbors set fire to the house, accused of tying up and beating the brother
विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से जले बिजली के उपकरण-संवाद

विस्तार

बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा में एक परिवार के जागरण से लौटने पर उन्हें अपना घर जला हुआ मिला। शिवम पुत्र छोटेलाल ने बताया कि 24 सितंबर की रात को वह परिवार के साथ जागरण देखने गया था। घर पर उनका भाई राजकुमार अकेला था।
विज्ञापन

रात के समय कुछ पड़ोसी रंजिश के चलते घर में घुस आए। उन्होंने घर में आग लगा दी, जब राजकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बांधकर मारपीट भी की।
इस हमले में राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। आग में घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, 10 क्विंटल गेहूं, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। जब शिवम घर पहुंचा, तब तक सब कुछ जल चुका था और उसका भाई बंधा हुआ था। किसी तरह भाई जलने से बच गया। शिवम ने आरोपियों के नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। चौकी पड़रिया तुला के इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवकों को उनके घरों से चौकी लाया गया। पूछताछ की स्थिति में न होने के कारण उन्हें सुबह आने को कहा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भीरा एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed