फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neelam was murdered by her lover after her marriage was revealed

Lakhimpur Kheri News: शादीशुदा होने का राज खुलने पर प्रेमी ने की थी नीलम की हत्या

Sun, 26 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Neelam was murdered by her lover after her marriage was revealed
धौरहरा)। गांव वाली निवासी श्यामू यादव की 25 वर्षीय पत्नी नीलम यादव की हत्या उसके प्रेमी सीतापुर के अनिल ने की थी। पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा होने का राज खुलने पर नीलम ने उसके साथ जाने व शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने खेत में लगे ब्लेड वाले तारों पर धक्का देने के बाद उसका गला दबा दिया और उसके गहने लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नीलम का शव शनिवार सुबह रेहुआ-धौरहरा मार्ग के किनारे गन्ना के खेत में मिला था। उसके गले में किसी धारदार वस्तु से कट का निशान था।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की तो परतें खुलने लगीं। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी सलारपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल अपने मौसा सोहन यादव निवासी भकुरहिया के यहां आता-जाता था। मृतका का मायका सोहन यादव के घर के ठीक सामने था। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम नीलम अपने प्रेमी अनिल के साथ अपने सोने-चांदी के आभूषण लेकर घर से चली गई थी। आरोपी शादीशुदा था। इसकी जानकारी होने पर नीलम ने उसके साथ जाने व शादी से इन्कार कर दिया।

इस पर आरोपी ने उसकी ब्लेड वाले तारों पर धक्का दे दिया और गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी मृतका के आभूषण लेकर भाग गया था। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से मृतका का एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के टाॅप्स, हाथ फूल का एक सेट, पांच जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, करधनी और आलाकत्ल ब्लेड वाला तार बरामद कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed