फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NCC teacher dies due to electric shock

Lakhimpur Kheri News: करंट की चपेट में आकर एनसीसी शिक्षक की मौत

Fri, 30 Aug 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
NCC teacher dies due to electric shock
एनसीसी टीचर इंद्रेश वर्मा का फाइल फोटो

विज्ञापन
बेलरायां। थाना क्षेत्र के गांव लालापुर में राधा-कृष्ण की झांकी में लगे साउंड सिस्टम में आ रहे करंट की चपेट में आकर एनसीसी शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना सिंगाही के गांव लालापुर निवासी विमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे भाई इंद्रेश कुमार वर्मा घर में सजी राधा-कृष्ण की झांकी में लगे साउंड सिस्टम को चालू करने गए थे। स्विच दबाते ही करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन तत्काल इंद्रेश को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। इसी दौरान रास्ते में इंद्रेश ने दम तोड़ दिया। इंद्रेश बेलरायां के गांधी इंटर काॅलेज में एनसीसी शिक्षक थे। सिंगाही थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि गांव लालापुर में करंट की चपेट में आकर मौत की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


---------
इंद्रेश की मौत से विद्यालय में शोक
बेलरायां। कस्बा निवासी शिक्षक इंद्रेश कुमार वर्मा के निधन पर गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कॉलेज के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि इंद्रेश वर्मा सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मौत से स्कूल के सभी शिक्षकों में शोक है। इस मौके पर डाॅ. अजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनीत मिश्रा, राजेश मौर्य, नवीन त्रिवेदी, विनोद कुमार वर्मा, एसके रस्तोगी सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed