{"_id":"66d04b5b15a66f452905eb99","slug":"ncc-teacher-died-due-to-electric-shock-in-lakhimpur-kheri-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: करंट लगने से एनसीसी शिक्षक की मौत, साउंड सिस्टम ऑन करते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: करंट लगने से एनसीसी शिक्षक की मौत, साउंड सिस्टम ऑन करते वक्त हुआ हादसा
Thu, 29 Aug 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:50 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के गांव लालापुर में करंट लगने से एनसीसी शिक्षक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हादसा उस समय हुआ, जब वह साउंड सिस्टम ऑन कर रहे थे।
विज्ञापन
एनसीसी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम लालापुर में बिजली करंट की चपेट में आकर एनसीसी शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक घर में लगे साउंड सिस्टम को ऑन करते समय हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बेलरायां के गांधी इंटर कॉलेज के वाणिज्य प्रवक्ता और एनसीसी शिक्षक इंद्रेश वर्मा (35) ने जन्माष्टमी पर घर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी बनाई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह घर में लगे साउंड सिस्टम को ऑन करते समय करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर आननफानन लखीमपुर के लिए निकले। रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों में शोक है।
विज्ञापन