{"_id":"67e590e8662bd623e300d465","slug":"navratri-will-begin-from-march-30-maa-will-come-riding-on-an-elephant-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-142244-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवरात्र 30 मार्च से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवरात्र 30 मार्च से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां
विज्ञापन
बांकेगंज। चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होगी। मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। इससे बारिश अधिक होने की संभावना है। नवरात्र आठ दिन के होंगे।
छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री के मुताबिक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। नव दुर्गा और गौरी की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की जाती है। हिंदू नव वर्ष के राजा और मंत्री सूर्य हैं। यह शुभ संयोग 10 साल बाद बन रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का अलग-अलग दिन पूजन और आराधना की जाती है।
पंचमी तिथि का लोप होने के कारण इस बार नवरात्र आठ दिन के होंगे। चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 30 मार्च से नवरात्र प्रारंभ होगी। कलश स्थापना प्रतिपदा तिथि को दिन में 2.14 बजे तक किया जाएगा।
महाअष्टमी का व्रत पांच अप्रैल को
बांकेगंज। महाअष्टमी का व्रत पांच अप्रैल शनिवार को रखा जाएगा। संपूर्ण नवरात्र व्रत रहने वाले भक्त पारण सात अप्रैल सोमवार को प्रात: काल करेंगे। नव वर्ष को काल युक्त संवत्सर के नाम से जाना जाएगा।