{"_id":"650bd0aea9007de1d604b256","slug":"nate-exam-for-children-from-class-four-to-eight-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-6168-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैट : कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैट : कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा आज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) होगा। इसमें परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
बीएसए ने बताया कि नैट 12 सितंबर को होना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जारी निर्देश पर 21 सितंबर को परीक्षा होगी। बीएसए ने बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। इसके लिए डीएम ने न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारी तैनात कर दिए हैं।
जिले पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। बीएसए ने सभी बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं पर्यवेक्षकों को बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल- 3106
कक्षा चार व आठ में पंजीकृत छात्र- 355766
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय- 16
कक्षा छह से आठ में पंजीकृत छात्राएं- 1600