फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nand Ghar Anand Bhayo... Jai Kanhaiya Lal Ki

Lakhimpur Kheri News: नंद घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की

Mon, 26 Aug 2024 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo... Jai Kanhaiya Lal Ki

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास शहर से लेकर गांवों तक दिखा। शहर में पुलिस लाइन, जेल परिसर, कोतवाली और अन्य स्थानों पर झांकी सजाई गई। सार्वजनिक स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए।
लोगों ने घरों में भी जन्मोत्सव की तैयारी कर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। मंदिरों में सुबह से भगवान श्रीकृष्ण के भजन गूंजते रहे। रात के 12 बजते ही घंटे-घड़ियाल और शंखध्वनि के साथ नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की और भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला का जयघोष गूंज उठा। भजन-कीर्तन और जयकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाकर लोग झूमते दिखे। मंदिरों व घरों को झालरों व फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जिला कारागार में जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया की देखरेख में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गईं। भजन-कीर्तन हुए। रात 12 बजे के बाद भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद बंदी-कैदियों के साथ ही कारागार कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुड़िया महंत मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। देर रात तक भजन कीर्तन हुए। झांकियों का मंचन किया गया। सदर कोतवाली में भी भगवान की विभिन्न झांकियां सजाई गई, जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। थाना खीरी, थाना सिंगाही, फरधरन, गोला, मैंगलगंज आदि थानों में भवागन श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
--------------

छोटी काशी में निकाली लड्डू गोपाल की पालकी शोभायात्रा
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली।
नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर से श्रद्धालुओं और श्रीराम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण की तृतीय भव्य पालकी यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। शोभायात्रा का विश्राम बजाज चीनी मिल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में किया गया।
शोभायात्रा का नगर पालिका परिषद के गेट पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, विधायक रोमी साहनी, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, राधे श्याम अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राजेश साहनी, आनंद भसीन, रजत साहनी आदि शामिल हुए। संवाद
------------
हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
ममरी। बांके बिहारी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव पर आकर्षक झांकियां सजा कर धूमधाम से उत्सव मनाया। थाना हैदराबाद जमुनहां, सौखिया, हरगोविंदपुर, अहमदनगर, घरथनिया, शेरपुर, रोशन नगर आदि स्थान पर श्रीराधा कृष्ण बलराम की आकर्षक झांकियां सजाकर विधि विधान से पूजन किया गया। कीर्तन-भजन संध्या का कार्यक्रम अर्थ रात तक चलता रहा। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। संवाद
-----------------
जन्माष्टमी में भव्य रूप से सजा मंदिर
तिकुनिया। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भाव भवमोचनी माता मंदिर में भव्य सजावट की गई है। मंदिर पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की है। रात 12 बजे तक भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म के गीत गए। भक्तों की भीड़ मंदिर पर बनी रही। संवाद

-------------
भजन-कीर्तन के साथ गूंजती रही ढोल, मंजीरा की थाप
बेलरायां। तराई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। श्रद्धालुओं ने मंदिर, घरों में श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही है। महिलाओं ने रात्रि में राधा किशन मंदिर, संतोषी माता, क्लेशहरण, श्रीभृत्यहरि नाथ शिव मंदिरों पर ढोल, मंजीरा की थाप पर भजन-कीर्तन किया। रात्रि में 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों, घरों में शंख, घंटा के साथ ही आरती संपन्न हुई है। बाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed