{"_id":"699f3f5aabbfa60ff305362d","slug":"najhotas-team-won-the-volleyball-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169177-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नझोटा की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नझोटा की टीम जीती
विज्ञापन
वाॅलीबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
पलियाकलां। थारू बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम नझोटा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान नझोटा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुरुआती मैच में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन राणा थारू सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में नेपाल के धनगढ़ी, भुइया घाट और मनेहरा के अलावा भारतीय क्षेत्र की चंदन चौकी, सौनहा, जयनगर, बेलडांडी, परसिया, देवराही, ढखिया और बनकटी की टीमें भागीदार बनीं। उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लज्जावती और पूर्व प्रधान फूलन देवी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
पहले मैच में नझोटा और कुतिया कबर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। नझोटा ने 15-10, 11-15 और 15-8 के अंतर से जीत दर्ज की। इस दौरान रवि कुमार रेफरी, गुरुदेव राना स्कोरर और दुखीराम राना कमेंट्रेटर बने।
विज्ञापन
आयोजन समिति अध्यक्ष रामकिशन राना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य थारू सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है। खिताबी मुकाबला दो मार्च को होगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामनरेश राना, मंत्री लाल राना, रामपाल राना, राममिलन राना और सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।