{"_id":"6679d04cb675a57985073794","slug":"naib-tehsildar-who-went-to-collect-dues-attacked-clothes-torn-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-123043-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बकाया वसूली करने गए नायब तहसीलदार पर हमला, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बकाया वसूली करने गए नायब तहसीलदार पर हमला, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
पीड़ित संग्रह अमीन पंकज वर्मा -संवाद
लखीमपुर खीरी। 51 हजार रुपये का सरकारी बकाया वसूलने बेलवा मोती गांव गए नायब तहसीलदार और उनकी टीम पर बकायेदार ने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में डंडे और हंसिये थे। हमले में नायब तहसीलदार, संग्रह अमीन और एक होमगार्ड चोटिल हुए। हमलावरों ने नायब तहसीलदार के कपड़े फाड़कर उनका मोबाइल तोड़ दिया। खमरिया थाने में तहरीर दी गई है।
धौरहरा तहसील क्षेत्र के बेलवा मोती गांव निवासी बृज किशोर पुत्र कामता ने करीब चार साल पहले अतिक्रमण कर चकमार्ग की भूमि पर कब्जा किया था। उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसकी वसूली के लिए संग्रह अमीन कई बार गए, लेकिन बकायेदार हर बार गालीगलौज कर उसे भगा देता था। सोमवार सुबह करीब दस बजे राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार धौरहरा शशांक शेखर मिश्रा, संग्रह अमीन पंकज वर्मा और होमगार्ड रूप कुमार बकाया वसूली के लिए बृज किशोर के घर पहुंचे। नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा ने सरकारी बकाया जमा करने को कहा, तो बृजकिशोर गालीगलौज करने लगा।
राजस्व टीम ने विरोध किया तो आरोपी ने हंसिये से संग्रह अमीन पंकज वर्मा और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। संग्रह अमीन को बचाने नायब तहसीलदार आए तो हमला कर उनके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। उनका फोन छीनकर तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी के अन्य साथी भी आ गए और हमराह होमगार्ड रूप कुमार को भी पीट दिया। थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि मामले में संग्रह अमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पहले भी बकाया वसूली करने आए अमीनों पर कर चुका है हमला
बेलवा मोतीगांव निवासी बृज किशोर दबंग किस्म का व्यक्ति है। नायब तहसीलदार धौरहरा शशांक शेखर मिश्रा के मुताबिक, इस पर सरकारी बकाया चार साल से चला आ रहा है। बकाया वसूली करने जाने वाले कई संग्रह अमीन से बदसलूकी और मारपीट कर चुका है।