फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nagar Kirtan and Shobha Yatra taken out from Gurudwara

Lakhimpur Kheri News: गुरुद्वारा से निकाला नगर कीर्तन और शोभायात्रा

Sun, 12 Oct 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan and Shobha Yatra taken out from Gurudwara
मझगईं के तिकोना गुरूद्वारे से निकली शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के तिकोना फार्म गुरुद्वारा से रविवार को भव्य कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धा और उत्साह के साथ कीर्तन करती हुई संगत बम्हनपुर गुरुद्वारा पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसमें पानी, फल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी सिख समाज के लोग नगर कीर्तन में शामिल हुए। यह यात्रा तिकोना फार्म गुरूद्वारे से कौड़ियाला घाट तिकुनियां के लिए रवाना हुई। यहां कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था में मझगई थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इस अवसर पर अजीत सिंह, बलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, कमल सिंह, मलकीत सिंह, गुरविंदर सिंह, लवी, गोलू समेत क्षेत्र के कई प्रमुख सिख समाज के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed