फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nab wiped out women

नायब ने महिला का आशियाना उजड़वाया        

Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो              निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो              निघासन। Updated Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nab wiped out women
आशियाना - फोटो : अमर उजाला
दो मासूम हुए चोटिल,  महिला ने बाल पकड़कर घसीटने का लगाया आरोप             
विज्ञापन

नायब बोले, कब्जे की शिकायत मिलने पर हुई है कार्रवाई      
      
 गांव तिनघरवा में नायब तहसीलदार ने एक गरीब महिला का आशियाना उजड़वा दिया। आरोप है कि आशियाने में बैठे दो मासूम बच्चों को बहार फेंकवा दिया और महिला के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले गए। उधर, नायब तहसीलदार ने बताया कि कब्जे की शिकायत एसडीएम को मिली थी। उनके आदेश पर आशियाना उजाड़ा गया है। महिला व बच्चों से कोई भी अभद्रता नहीं की गई है।             

गांव तिनघरवा निवासी नूरबानों ने बताया कि करीब 25 सालों से वह छप्पर आदि बनाकर रह रही है। वहीं पर मस्तान मियां की मजार आदि बनाकर पूजा पाठ करती है। उसके बेटे वाजिद, जाबिर यहीं पर मजदूरी करते हैं। उसका एक बेटा आबिद लखनऊ में मजदूरी करने गया है। आरोप है कि चखरा से तिनघरवा जाने वाले मार्ग पर पूरा गांव बसा हुआ है। उन लोगों को नहीं हटाया गया। गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंचे और बिना नोटिस आदि दिए घर में पहुंच गए। आरोप है कि दोपहर का समय होने के कारण सभी लोग घर पर आराम कर रहे थे। बिना कुछ कहे वह लोग घर के अंदर घुस आए और खटिया, बिस्तर, कपड़ा और सारा सामान फेंक दिया। इतना ही नहीं बिस्तर पर सो रहे सियाजिद अली और रियाजिद अली को बाहर फेंक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर नूरबानो के बाल पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर ले गए। इस दौरान नूरबानो के हाथ में चोट भी आई है। वह लोग चिल्लाते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनीं। इस संबंध में नायब तहसीलदार जीपी सिंह ने बताया कि कब्जे की शिकायत मुंशीगढ़ के दो व्यक्तियों ने की थी। एसडीएम के आदेश पर जाकर पुलिस बल और लेखपाल के साथ मिलकर कार्रवाई की है। किसी से कोई अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed