फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   My child is small... cut off election duty

Lakhimpur Kheri News: मेरा बच्चा छोटा है... चुनाव ड्यूटी काट दें

Mon, 13 May 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
My child is small... cut off election duty
दो बच्चों के साथ मतदान कराने जाती कार्मिक। संवाद
लखीमपुर खीरी। सर...मेरा बच्चा छोटा है। भीषण गर्मी में बच्चे के साथ चुनाव ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा। ड़्यूटी काट दीजिए। राजापुर गल्ला मंडी परिसर में रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान गोद में छोटे बच्चे को लेकर कई महिला कार्मिक ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों से विनती करती नजर आईं। महिलाओं के अलावा दिव्यांग कार्मिक भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने का प्रयास रवानगी के समय तक चला। कुछ की ड्यूटी कट गई, लेकिन कुछ को पोलिंग पार्टियों के साथ जाना पड़ा। महिला कार्मिक अंजलि बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक है, इनकी ड्यूटी धौरहरा लोकसभा में लगी है। इनका डेढ़ साल का बच्चा है। गोद में बच्चा लिए अंजलि ने बताया कि उनके पति मिथलेश भी शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं, जिनकी भी ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। अंजलि ने बताया कि ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों से गुहार लगाई थी, जिन्होंने थोड़ी देर बाद कटवाने का आश्वासन दिया है। राजापुर परिसर में महिला कार्मिक मुन्नी देवी भी अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर ड्यूटी करने को मजबूर हुईं। इसी तरह करीब एक दर्जन से अधिक महिलाएं छोटे बच्चों को देखकर इधर-उधर भटक रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग कार्मिक भी हुए परेशान
पैर से दिव्यांग और पैर में तकलीफ होने से कई कार्मिक परेशान नजर आए। चकबंदी विभाग में तैनात राजस्व निरीक्षक कृपा शंकर तिवारी के बाएं पैर में दिक्कत है। बिना किसी सहारा वह चल नहीं सकते है। बावजूद इनको पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को वह अपने साथियों की मदद से पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए। पंचायत विभाग की दिव्या सक्सेना का बाया पैर पोलियोग्रस्त है, जो बैसाखी के सहारे चलती है। बताया कि ड्यूटी कटवाने के लिए कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब ड्यूटी करने जाना पड़ेगा। दिव्यांग ब्रजेश कुमार भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed