फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mutilated body of a young man found lying on the railway track

Lakhimpur Kheri News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का क्षतविक्षत शव

Sat, 28 Oct 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of a young man found lying on the railway track
फरधान रेलवे ट्रैक पर मौजूद ग्रामीण
फरधान। देवकली और फरधान स्टेशन के बीच हलुवापुर के पास गोला निवासी युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। की-मैन ने स्टेशन मास्टर और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह की-मैन मोहम्मद अलीम ने देवकली और फरधान स्टेशन के बीच हलुवापुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक 28 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मृतक के सिर में गहरी चोट व एक हाथ धड़ से दूर पटरी पर मिला। पैर में हवाई चप्पल पहने हुए था, जो शव के पास से ही मिली है। की-मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और फरधान थाने के एसआई राजेश यादव मौके पर पहुंंचे। शव को रेलवे लाइन से हटवाकर सुबह के समय गुजरने वाली ट्रेनों को आगे निकाला गया। तलाशी में मिले आधार से मृतक की पहचान गोला कस्बे के मोहल्ला सिनेमा रोड निवासी हिमांशु झा (28) पुत्र कृष्ण कुमार झा के रूप में हुई। मृतक की बहन अंशिका ने बताया कि भाई बृहस्पतिवार को घर से टहलने निकला था। बाद में वापस नहीं आया। उसकी तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed