फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Muslim man conducted a recitation of Sunderkand in Lakhimpur kheri Bankeganj

Lakhimpur Kheri: बांकेगंज में मुस्लिम युवक ने कराया सुंदरकांड का पाठ, बजरंगबली के भक्त हैं इसराइल अली

Wed, 21 Aug 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 05:04 PM IST
सार

बांकेगंज कस्बा निवासी इसराइल अली की हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि वह जितनी अकीदत के साथ नमाज पढ़ते हैं, उतनी ही श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ में हिस्सा लेते हैं। 

विज्ञापन
Muslim man conducted a recitation of Sunderkand in Lakhimpur kheri Bankeganj
इसराइल अली ने कराया सुंदरकांड का पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में इसराइल अली ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है। कस्बा निवासी इसराइल अली ने हिंदू धर्म के प्रति श्रद्धा और हनुमान जी की भक्ति से ओतप्रोत होकर राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ कराया है। इसराइल ने बताया कि उनकी हिंदू धर्म में आस्था है। 

विज्ञापन


मुस्लिम होने के बावजूद इसराइल अली की हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था है। वह जितनी अकीदत के साथ नमाज पढ़ते हैं, उतनी ही श्रद्धा के साथ हिंदू पूजा-पाठ में हिस्सा लेते हैं। मंगलवार शाम इसराइल ने स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया। 
विज्ञापन


इसराइल ने पूरे समय कार्यक्रम में मौजूद रहकर भक्ति भाव से पाठ को सुना। इससे पहले उन्होंने मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी बिजली झालरों और फूलों से सजाया गया। पाठ के समापन के बाद प्रसाद का वितरण भी कराया। हिंदू धर्म में इसराइल की आस्था को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed