फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder of married woman revealed, acquaintance youth arrested

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की हत्या का खुलासा, परिचित युवक गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Murder of married woman revealed, acquaintance youth arrested
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छाउछ में मिले विवाहिता के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या एक परिचित युवक ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव तालाब में फेंक दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय आरती देवी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

आरती का शव 16 जून को मिला था। पुलिस के अनुसार, वह मूल रूप से थाना नीमगांव क्षेत्र के बाछेपारा गांव की निवासी थी। उसकी शादी वर्ष 2016 में थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम नीबा शिवपुरी निवासी रंजीत कुमार से हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रंजीत शुरू से शराब का आदी था। इससे नाराज होकर आरती उसे छोड़कर लखीमपुर आ गई और छाउछ में किराये के मकान में रहने लगी। जीविकोपार्जन के लिए उसने छाउछ चौराहे पर परचून की दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी पहचान मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी पप्पू कश्यप से हुई। पप्पू भी किराये के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, वह आरती की दुकान पर आता-जाता था और उस पर बुरी नजर रखता था, जिसका आरती विरोध करती थी। इसी के चलते उसने आरती की हत्या कर दी।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर जांच शुरू की गई। शक के आधार पर पुलिस ने पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।

----------
घटना के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर मृतका के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। शक के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी।
-विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed