फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murder

प्रधान के फार्म हाउस पर ग्रामीण की हत्या

Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
murder
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगियापुर स्थित एक फार्म हाउस पर सो रहे ग्रामीण की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी मृतक का दूर के रिश्ते में बहनोई बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव भोगियापुर निवासी मृतक के छोटे भाई सूरज पाल ने पुलिस को बताया कि गांव के प्रधान कमल सिंह के फार्म हाउस पर उसका बड़ा भाई कालीचरन (50) मजदूरी करता था और रात में वहीं सो जाता था। सोमवार रात कालीचरन ने प्रधान के यहां खाना खाया और फार्म हाउस पर सोने चला गया। फार्म हाउस पर ही एक महिला कर्मी भी अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका पति काशीराम कुछ महीने पहले ही पंजाब से लौटा था। आरोप है कि उसके भाई का कुछ दिन पहले काशीराम से विवाद हो गया था। जिसे प्रधान और गांव वालों ने मिलकर सुलझा दिया था। आरोप है कि सोमवार रात कालीचरन और काशीराम के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों के बीच लाठी डंडे चले। इसी दौरान काशीराम ने ईंट से कालीचरन को मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कालीचरन के परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद काशीराम सपरिवार वहां से भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई सूरज पाल की तहरीर पर काशीराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन

प्रधान के फार्म हाउस पर दो कर्मचारियों का आपस में झगड़ा हुआ था। जिसमें लाठी-डंडों, ईंट से प्रहार कर कालीचरन को जख्मी कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाद का कारण प्रेम संबंधों का मामला बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed