{"_id":"645401c56f888e35cc02bc97","slug":"municipal-elections-5534-percent-voting-in-lakhimpur-district-amid-sporadic-incidents-lakhimpur-news-c-4-1-145837-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निकाय चुनावः लखीमपुर जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच 55.34 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निकाय चुनावः लखीमपुर जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच 55.34 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
पलिया के सिंगहिया फारेस्ट कालोनी में वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
लखीमपुर खीरी। छिटपुट घटनाओं के बीच निकाय चुनाव के लिए पूरे जिले में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों वाले खीरी जनपद में शाम छह बजे तक 55.34 फीसदी वोट पड़े, जबकि पिछले चुनाव में 58.19 फीसदी मतदान हुआ था। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने हंगामे वाली जगहों पर जाकर हालात का जायजा लिया।
जिले के कुल 12 नगर निकायों में अध्यक्ष व 215 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 116 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान का प्रतिशत कम रहा, लेकिन चढ़ते सूरज के साथ वोट प्रतिशत बढ़ता गया। शाम छह बजे तक जिले में 55.34 फीसदी मतदान हुआ।
इस बीच लखीमपुर के दो मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प भी हुई। सुबह 10 बजे के करीब जहां आर्यकन्या इंटर कॉलेज के बाहर जहां सपा समर्थक और पुलिस में नोकझोंक हुई, तो वहीं इसी के करीब आधे घंटे बाद धर्म सभा इंटर कॉलेज के गेट के बाहर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह व सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई के समर्थकों में झड़प हुई।